फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A pregnant woman was beaten up in a dispute

विवाद में गर्भवती महिला को पीट डाला

Fri, 09 Aug 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
A pregnant woman was beaten up in a dispute
खड़ंजा निर्माण को लेकर मारपीट, गर्भवती समेत तीन घायल
विज्ञापन

कटरा बाजार (गोंडा)। पहाड़ापुर गांव में खड़ंजा विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में हुए कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक गर्भवती समेत तीन महिलाओं को चोटें आई हैं। गर्भवती को इलाज के जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ थाना कटरा बाजार में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के पहाड़ापुर की रहने वाली राजिया पत्नी मोहनलाल ने बताया कि उसके गांव ग्राम पंचायत निधि से खड़ंजा लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान नाली का भी निर्माण कराया जा रहा था। राजिया का आरोप है कि इसी गांव के रहने वाले चंदर के कहने पर उसकी जमीन में खड़ंजा लगाया जा रहा था, जब उसने विरोध किया तो चंदर और उसके परिवार के लोग मारपीट करने लगे। बताया कि डायल 100 पर फोन करके उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। मगर पुलिस के जाते ही चंदर ने रिश्तेदार व संबंधियों को बुला लिया। आए लोगों ने दोबारा मारपीट शुरू कर दी। बताया उसकी बेटियों संजू (18) व मंजू (26) की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों को चोटें आई हैं। राजिया ने बताया कि उसकी बेटी संजू गर्भवती थी। उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में राजिश ने थाना कटरा बाजार में चंदर, पिनटर, दिनेश व चंदर की पत्नी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि राजिया की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। एएसपी महेन्द्र कुुुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed