फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A month later, the kids did not give MDM

एक माह बाद भी बच्चों को नहीं मिला एमडीएम

Wed, 29 Jul 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 29 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
जुलाई बीत रहा है लेकिन अभी तक कई परिषदीय विद्यालयों में चूल्हा नहीं जला है। इससे बच्चे भूखे पेट पढ़ाई करने को मजबूर है। रुपईडीह शिक्षा क्षेत्र के मनोहरजोत ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय मोफिया में ग्राम प्रधान के अड़ियल रवैये से अब तक चूल्हा नहीं जला है।
विज्ञापन


विद्यालय की नीलम तिवारी, विट्टा सोनकर, सीमा, मालती, राजभवन, घनश्याम, दिलीप कुमार समेत अन्य बच्चों ने बताया कि विद्यालय जब से खुला है तब से खाना नहीं बना है। भोजन न मिलने से बच्चों में रोष है। प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबूराम ने बताया कि ग्राम प्रधान को भोजन बनवाने के लिए सात हजार रुपये कन्वर्जन कास्ट दी जा चुकी है लेकिन अभी तक विद्यालय में एमडीएम संचालित नहीं हो सका है। खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने बताया कि एमडीएम में अनियमियता बरते वालों के  खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed