{"_id":"6973b59844846f03c709a537","slug":"a-man-harassed-by-his-wife-hanged-himself-after-sending-a-video-gonda-news-c-100-1-slko1028-150918-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पत्नी से प्रताड़ित युवक ने वीडियो भेज लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पत्नी से प्रताड़ित युवक ने वीडियो भेज लगाया फंदा
Fri, 23 Jan 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज। ग्राम कस्टुवा में पत्नी की कथित प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने पत्नी को वीडियो भेजकर आत्महत्या की बात कही। इस पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्टुवा निवासी रियाज अहमद (30) ने बृहस्पतिवार देर रात गांव के बाहर स्थित अपने बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार रात 11:30 बजे जब परिजनों की नींद खुली तो रियाज घर में नहीं मिले। घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। परिजनों ने बताया कि रियाज के मोबाइल पर उसकी पत्नी को भेजे गए वीडियो दिखे, जिनमें वह पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। परिवार के लोग पड़ोसियों के साथ तलाश करने निकले तो बाग में रियाज का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता इलियास ने थाने में तहरीर देकर पुत्रवधू शहनाज बानो पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)