फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A grand entrance will be built along with Dharamshala on the birthplace of Patanjali

Gonda News: पतंजलि की जन्मभूमि पर धर्मशाला संग बनेगा भव्य प्रवेशद्वार

Thu, 26 Dec 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
A grand entrance will be built along with Dharamshala on the birthplace of Patanjali
गोंडा। कोंडर गांव स्थित महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि परिसर का 1.39 करोड़ रुपये से कायाकल्प कराया जाएगा। यहां धर्मशाला, प्रवेशद्वार सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन

विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने बुधवार को विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने महर्षि पतंजलि व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। विधायक ने बताया कि पर्यटन विभाग ने यहां एक करोड़ 38 लाख 95 हजार की लागत से धर्मशाला, बाउंड्रीवाल, टॉयलेट ब्लाॅक, इंटरलॉकिंग, प्रवेश द्वार का निर्माण कराने का खाका खींचा है। निर्माण की जिम्मेदारी आवास विकास परिषद को सौंपी गई है। विधायक ने कहा कि महर्षि पतंजलि योग शास्त्र के प्रणेता थे। उनकी जन्मभूमि के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री से मिलकर आगे भी प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम में पतंजलि जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष डाॅ. स्वामी भगवदाचार्य, पंकज सिंह, विपिन सिंह, रामचंदर प्रजापति समेत अन्य उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed