फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A grand enactment of Sita's abduction and Jatayu's salvation in Ramlila

Gonda News: रामलीला में सीता हरण और जटायु मोक्ष का भव्य मंचन

Thu, 25 Sep 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 25 Sep 2025 11:45 PM IST
सार

करनैलगंज के रामलीला मैदान में बुधवार शाम सीता हरण, जटायु मोक्ष और शबरी मिलन की भव्य लीला प्रस्तुत की गई। जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में नगर के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
A grand enactment of Sita's abduction and Jatayu's salvation in Ramlila
करनैलगंज में सीता हरण की लीला का मंचन करते कलाकार। - संवाद 

विस्तार

करनैलगंज। नगर के रामलीला मैदान में बुधवार शाम सीता हरण, जटायु मोक्ष और शबरी से मिलन की लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि सीता जी मायावी हिरण के मोह में पड़कर उसे लाने का राम से आग्रह करती हैं। इसके बाद राम हिरण के पीछे जंगल में चले जाते हैं। इसी बीच मारीच जब अपनी माया से श्रीराम की आवाज निकालता है तो सीता घबरा जाती हैं। तब लक्ष्मण कुटी के बाहर रेखा खींचकर सीता को बाहर न निकलने की बात कहकर चले जाते हैं। उनके जाते ही रावण भिक्षुक का रूप धारण कर सीता को रेखा के बाहर बुलाता है और उनका हरण कर लेता है।
विज्ञापन



पक्षीराज जटायु सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध करते हैं। फिर घायल होने पर सीता का समाचार राम को पहुंचाकर प्राण त्याग देते हैं। भगवान राम स्वयं उनका अंतिम संस्कार करते हैं। इसके बाद राम-लक्ष्मण का शबरी से हर्षोल्लासपूर्ण मिलन होता है। लीला का संचालन पंडित रामचरित्र मिश्र और कन्हैयालाल वर्मा ने किया। इस अवसर पर मोहित पांडेय, कन्हैया लाल वर्मा, घनश्याम तिवारी, राजेश पांडेय, राहुल वैश्य, अनुज जायसवाल, अभिषेक पुरवार, अभिषेक जायसवाल, बड़े सोनी, अंकित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed