फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A glimpse of a developed India seen in the Rangoli

Gonda News: रंगोली में दिखी विकसित भारत की झलक

Mon, 21 Sep 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of a developed India seen in the Rangoli
कंपोजिट विद्यालय मधईपुर कुर्मी में रंगोली बनातीं छात्राएं। संवाद
पसका। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विषय पर सोमवार को परसपुर क्षेत्र के कई विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने रंगों और मॉडलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं, सामाजिक जागरूकता और विकसित भारत की कल्पना को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय मधईपुर कुर्मी में छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रंगोली में उकेरा। शिक्षक प्रेम किशोर तिवारी के अनुसार रोशनी बानो, शिवानी चौहान व हर्षित की टीम प्रथम, शिवानी चौहान, नैना व पम्मी की टीम द्वितीय और आयशा व अंशिका की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल चांदपुर तरहर में कीर्ति, रंजना, साक्षी, वैष्णवी, मन्नू, अंतिमा और परी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में बच्चों ने विकसित भारत, भारत का मानचित्र, प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला योजना समेत अंतरिक्ष उपलब्धियों को रंगोली व मॉडल के जरिये प्रदर्शित किया। विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मकता को मंच देने के साथ उनकी छिपी प्रतिभा सामने लाती हैं। इस दौरान रंजन सिंह, आनंद कौशल, बबिता पांडेय, महेश कुमार, अखिलेश कुमार, दीपिका, सुंदरलाल, क्षमा, कृष्णकुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed