{"_id":"650346c7d28f9b88e808dd14","slug":"a-girl-who-went-out-to-buy-onions-was-caught-and-raped-gonda-news-c-100-1-slko1026-4259-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्याज खरीदने निकली युवती को दबोचा, किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्याज खरीदने निकली युवती को दबोचा, किया दुष्कर्म
Thu, 14 Sep 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। घर से प्याज लेने निकली युवती को एक युवक ने रास्ते में दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर परिवार वालों को अपनी व्यथा सुनाई। मामले में युवती ने थाना उमरी बेगमगंज में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती बुधवार की रात तकरीबन सवा आठ बजे अपने घर से प्याज खरीदने के लिए निकली थी। तभी रास्ते में लालबाबू चौहान ने उसे दबोच लिया और उसे पास की झाड़ी में ले जाकर उसके संग दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
युवती ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता से पूरी बात बताई। मामले में युवती ने आरोपी लालबाबू चौहान के खिलाफ थाने पर दुष्कर्म व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी लालबाबू चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।