{"_id":"5751c9384f1c1bbf4810933b","slug":"a-fire-burned-cloth-showroom-and-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से कपड़े का शोरूम व गोदाम जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से कपड़े का शोरूम व गोदाम जला
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
जली कपड़े की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पहलवारा मोहल्ले में गुरुवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से कपड़े का शोरूम व गोदाम जलकर राख हो गया। देर रात लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। घटना में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
नगर के मोहल्ला पहलवारा में पीपल तिराहे के निकट शिव कुमार कसौंधन की कपड़े की दुकान, गोदाम तथा घर है। नीचे सड़क के सामने कपड़े का शोरूम है। इसके पीछे गोदाम बना है। ऊपरी मंजिल पर शिव कुमार का परिवार रहता है। गुरुवार की शाम दुकान बंद कर शिव कुमार ऊपरी मंजिल पर स्थित आवास में चले गए।
इसी बीच आधी रात को बिजली के शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने शोरूम के पीछे बने गोदाम को भी चपेट में ले लिया। ऊपरी मंजिल पर सो रहे शिव कुमार तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। आग से शिव कुमार का शोरूम व गोदाम पूरी तरह से जलकर राख हो गया। शिव कुमार के मुताबिक उनके शोरूम तथा गोदाम में करीब 30 लाख रुपये का माल था।
हल्का लेखपाल कृष्ण कुमार ने क्षति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दी है। वहीं, शुक्रवार दोपहर में नगर स्थित तुलसीपुर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने राजू चाय वाले की दुकान में रसोई गैस की लीकेज से सिलेंडर में आग लग गई। घटना में किसी तरह का भारी नुकसान नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।