फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A fire burned 92 houses

आग लगने से 92 मकान जले

Thu, 28 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
A fire burned 92 houses
अाग से जले घर - फोटो : अमर उजाला
हरैया सतघरवा  थाना क्षेत्र के धौरीकला गांव में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से 92 लोगों के मकान जल गए। आग से एक महिला तथा दो बच्चे झुलस गए। वहीं, नौ मवेशियों की जलकर मौत हो गई। घटना में करीब 30 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर तेज धूप व हवाओं के बीच धौरीकला गांव निवासी चेतराम के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे गांव को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इसमें राजाराम, बृजलाल, राजेंद्र मौर्य, हनुमान, तेज बहादुर, राम बहादुर, सीताराम, हरीराम, भीखू, मंगले, संतराम, चित्तर, बच्चाराम, प्रभुदास, प्यारे, मनगाठू, छेेदी, सुमिरन, हरिभजन, शिव प्रसाद, सोमई, राम प्रसाद, पट्टर, संतराम, सहजराम, मंशाराम, सुरेश कुमार, वंशराज, कर्ताराम, रामबरन, लल्ले, नंदराम, लक्ष्मण, सुकई, रामबक्श, छेेदी, संचित, गाजे, सीताराम, जगदंबा, बरसाती, सनमन, भिखारी, रामराज, राम छबीले, तिलकराम, मतई, दुलारे, भुनई, ननकन, पन्नालाल, अखिलेश्वर व कमलेश कुमार सहित कुल 92 लोगों के घर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से सामान बचाने के चक्कर में सुकई की पत्नी राधा देवी (55) झुलस गई। राधा देवी को पीएचसी गुुगौली कला में भर्ती कराया गया है। वहीं, राम बक्श के दो बेटे 11 वर्षीय संतोष तथा 7 वर्षीय अमन भी आग में झुलस गए। आग की चपेट में आकर नौ मवेशियों की जलकर मौत हो गई।


घटना में करीब 30 लाख रुपये की क्षति हुई है। अग्नि पीड़ितों के समक्ष रोटी, कपड़े व मकान का संकट खड़ा हो गया है। आसपास के ग्रामीणों तथा फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। हल्का लेखपाल बालेंदु भूषण सिंह ने गांव पहुंचकर क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed