{"_id":"570d38be4f1c1b7c0d4a6aba","slug":"a-fire-burned-77-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 77 घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 77 घर जले
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
जले घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग के कहर से मंगलवार को छह गांवों में 77 लोगों के घर जलकर राख हो गए, वहीं आग से जलकर 33 मवेशियों की मौत हो गई। घटनाओं में 14.40 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के भुलभुलिया गांव के मजरा बेहनन पुरवा में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से फारुख के छप्पर के घर में आग लग गई। आग की लपटों से हरफान, निजाम, अब्दुल हकीम, मुकीम, शाहिद अली, जुम्मन, शहजाद, नान्हे, सत्तार, हाकि म, इशरत, रफी अहमद, ननका, नियामत अली व शाहिद के घर जलकर राख हो गए।
आग की चपेट में आकर हरफान के घर में रखे 90 हजार रुपये व उसकी दो भैंस जल र्गइं। वहीं, आग से 25 बकरियां व 50 मुर्गियां झुलसकर मर गईं। घटना में आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उधर, करनैलगंज क्षेत्र के सकरौरा ग्रामीण गांव के मजरा झुन्नागढ़ एवं गज्जूपुरवा में आग लग गई, जिसमें भगौती, भुल्लन, कलावती, सुकई, बाबूराम, शंभू, बाउर, रामपाल, राकेश, जगजीवन, भगेलू, रिंकू, ननकू, मंगला, रामनरायन, शंकर, रामादेवी, हरिकेश, सीता देवी, राजू के छप्पर के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से रामपाल की एक गाय झुलस गई।
नरायनपुर माझा गांव के मजरा सूर्यवंशमपुरवा में आग लगने से पवन कुमार, ननकू व प्रमोद कुमार सिंह का घर जल गया। आग से वीरभद्र, लंकेश, रतनदीप व अजयदीप की तीन बीघा गेहूं की फ सल जलकर राख हो गई। आग से तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
वहीं, थाना परसपुर क्षेत्र के मलांव गांव के मजरा कृपापुरवा में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से भरतराज, चंद्रभान, संतबख्श, अनिल कुमार, विजयपाल, देवबख्श, उमाशंकर, शिवशंकर, शिवचंद, हरिशंकर के छप्पर के घर जल गए। आग की चपेट में आने से शिवचंद की तीन गायें झुलस गईं। आग से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
थाना कौड़िया थाना क्षेत्र के नदावां गांव में दोपहर अज्ञात कारणों से रामअभिलाख के छप्पर के घर में आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस के माता प्रसाद, रामफेर, रामसुंदर, रामबरन, रामरूप व दीनानाथ के घर को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सभी लोगों के घर व सारा सामान जल गया। आग से एक लाख रुपये की क्षति हुई है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के करदा गांव के मजरे धुनियन पुरवा में दोपहर अब्दुल समद के घर खाना पकाते समय चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से देखते ही देखते अमीनउल्ला, आस मोहम्मद, रहमान, शौकत, अहसानउल्ला, एसउद्दीन, मो. अली, कमरुद्दीन, छेदी, बेकारु, भोधर, अकबर अली, धर्मचंद के घर जल गए। आग की चपेट में आने से अब्दुल समद की तीन व रहमान की दो बकरियां झुलसकर मर गईं। आग से 1.40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।