{"_id":"571facf34f1c1beb7fa91e2d","slug":"a-fire-burned-32-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 32 मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 32 मकान जले
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
जले घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तीन थाना क्षेत्रों में मंगलवार को आग लगने से 32 लोगों के घर जल गए। आग से 16 हजार नगदी समेत 30 लाख का सामान जलकर राख हो गया। चार व दो पहिया वाहन, चारा मशीन सहित खेती के कई उपकरण भी जल गए हैं। उतरौला, गैसड़ी कोतवाली व हरैया थाना क्षेत्र में आग ने जमकर तबाही मचाई। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर क्षति के आकलन में जुट गई हैं।
हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम लौकीकला के मजरा डीहवा कुकुरभुकवा में मालिकराम के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट मेें आकर सेतू, विश्वनाथ, जल्लू, बालकराम, संत कुमार व शिवदयाल के घर जल गए। आग से मालिकराम की मैजिक व होटल की दुकान, सेतु की बाइक व 10 हजार नकदी, विश्वनाथ की साइकिल की दुकान व ढाबली, जल्लू की किराने की दुकान, छह हजार नगदी व अनाज, बालकराम एवं संतकुमार की गौशाला में रखी चारा मशीन जल गई।
सूचना के बाद भी हलका लेखपाल व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी है। ग्रामीणों ने डीएम से पीड़ितों की मदद करने की गुहार लगाई है। घटना में 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव में रईश के घर अज्ञात कारणों से लगी आग से राम प्रसाद, चैतू, हबीबुल्ला, रहीम, मोहम्मद रफीक, राजू, शहीदुर्रनिशा, प्रेम, बिहारी, राकेश कुमार, बिट्टा, छेदी व ओमप्रकाश के घर जलकर राख हो गए। लेखपाल सर्वेश ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना में 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उधर, उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसौना के मजरा नयाडीह में राजेश के घर अज्ञात कारणों से लगी आग में दिनेश, रीता देवी, मंगल प्रसाद, बिस्मिल्ला, इकरामुद्दीन, शहाबुद्दीन, अनीरुउल्ला, मोहम्मद रईश आदि के 14 घर जल गए।
दमकल कर्मियों की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना पाकर तहसीलदार आरपी वर्मा, राजस्व निरीक्षक हरि प्रसाद तिवारी व हल्का लेखपाल राम करन ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। ग्रामीणों ने घटना में 10 लाख रुपये के नुकसान की बात बताई है।