फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   a father sold his doughter in rupees two lac

पिता ने दो लाख में किया बेटी का सौदा, बेटे ने किया केस

Thu, 11 Jun 2015 12:02 AM IST
करनैलगंज (गोंडा)/अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज (गोंडा)/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
पिता ने दो लाख रुपयों के लालच में 15 वर्षीय नाबालिग बेटी की शादी अधिक उम्र के व्यक्ति से तय करने से नाराज बेटे ने पिता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। बुधवार को करनैलगंज कोतवाली दर्ज कराए मुकदमे में उसने पिता समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के गांव निवासी छोटू पाल ने कोतवाली करनैलगंज में बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पिता रामभजन ने ग्राम रामगढ़ करनैलगंज निवासी देशराज पाल के साथ मिलकर उसकी 15 वर्षीय बहन की शादी इसी महीने में गाजीपुरवा कैसरगंज बहराइच के रहने वाले ननकू पाल के साथ तय कर रखी है। छोटू का आरोप है कि ननकू शादीशुदा है और उसकी उम्र करीब 35 साल है।  छोटू ने कहा कि उसके पिता शराबी हैं। इसलिए रामगढ़ निवासी देशराज ने शादी के लिए मध्यस्थता करते हुए ननकू पाल से दो लाख लेकर शादी तय करा दी।  छोटू ने बताया कि जब उसने शादी का विरोध किया तो उसके पिता रामभजन और मध्यस्ता करने वाले देशराज उसे मारने के लिए दौड़ा लिए और बंधक बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन

छोटू ने नाबालिग बहन की शादी रोकने के लिए बुधवार को कोतवाली करनैलगंज में अपने पिता रामभजन, देशराज पाल व ननकू पाल के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बाल विवाह निषेद्ध अधिनियत के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल बृजकिशोर यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed