फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A criminal with a bounty of 25 thousand arrested in an encounter

Gonda News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 02 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A criminal with a bounty of 25 thousand arrested in an encounter
मेडिकल कॉलेज में घायल बदमाश से पूछताछ करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल 
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया के भरथा नकही निवासी डीसीएम चालक छेदीलाल पर फायरिंग के मामले में वांछित वजीरगंज के सेहरिया गांव निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश कप्तान सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह की सोमवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोमवार देररात आरोपी कप्तान सिंह की भेड़वा घाट पुल के पास लोकेशन मिली थी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कौड़िया अरविंद कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी संजय कुमार गुप्ता की अगुआई में टीम ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी कबाड़ खरीदने के विवाद में करनैलगंज-आर्यनगर मार्ग पर छिरास गांव के पास डीसीएम चालक पर गोली चलाई थी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि बदमाश का चालक से कोई सीधा विवाद नहीं था। चालक जिले के कबाड़ियों से सीधे पंजाब कबाड़ पहुंचा रहा था। यह बात बिचौलियों को नागवार गुजरी। इसके बाद चालक छेदीलाल पर फायरिंग की गई। इसमें उसके गांव के साथी रंजीत ने ही साजिश रची थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जल्द ही घटना में संलिप्त अन्य की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस के अलावा मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह से ज्यादा मुकदमे जानलेवा हमले के

मुठभेड़ में घायल बदमाश कप्तान सिंह उर्फ भूपेंद्र के खिलाफ वजीरगंज, मोतीगंज और नगर कोतवाली में कुल जानलेवा समेत समेत 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें छह से ज्यादा मुकदमे जानलेवा हमले के हैं। डीसीएम चालक को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। आईजी अमित पाठक के निर्देश पर एसपी विनीत जायसवाल ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।




इन पुलिस कर्मियों ने निभाई सक्रिय भूमिका

गिरफ्तारी में सर्विलांस प्रभारी ने उपनिरीक्षक अनुज त्रिपाठी, एसएसआई सुनील कुमार तिवारी, धमेंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, अमित पाठक, हृदय नारायण दीक्षित, रणधीर सिंह, रवि, अमितेश सिंह, अंशुमान पांडेय और आदित्यपाल की सक्रिय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed