{"_id":"68c461a5d126164f230e678e","slug":"a-case-will-be-filed-against-the-plaintiff-for-giving-false-evidence-gonda-news-c-100-1-slko1026-143791-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: झूठा साक्ष्य देने पर वादी के खिलाफ चलेगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: झूठा साक्ष्य देने पर वादी के खिलाफ चलेगा केस
Fri, 12 Sep 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कौड़िया के एक गांव निवासी इलियास ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें बताया कि 14 फरवरी 2022 को दिन में दो बजे उसकी 16 साल की बेटी को रेहान सहित अन्य शादी करने की नीयत से साथ ले गए। बेटी 30 हजार रुपये व सोने के जेवर लेकर गई है। विवेचना में साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी रेहान के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया, लेकिन ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर सका। इलियास ने न्यायालय में दिए गए बयान में कहा कि बेटी अपनी मर्जी से रेहान के साथ गई थी। उसी के साथ शादी भी कर दी है। अदालत ने माना कि इलियास ने जान-बूझकर आरोपी को फंसाने के लिए झूठा केस दर्ज कराया और न्यायालय में झूठा बयान दिया। बृहस्पतिवार को मामले में निर्णय सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट निर्भय प्रकाश ने रेहान को दोषमुक्त कर दिया। कोर्ट ने झूठा साक्ष्य देने के मामले में इलियास के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकीर्ण केस दर्ज करने का आदेश दिया है। (संवाद)
छेड़छाड़ और पाॅक्सो एक्ट के दो आरोपी दोषमुक्त
गोंडा। दलित किशोरी से छेड़छाड़, अपशब्द कहकर जान से मारने की धमकी व पाॅक्सो एक्ट के मामले में साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत में झूठी गवाही देने के आरोप में वादी मुकदमा के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
मनकापुर के एक गांव निवासी निर्मला चौधरी ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में कहा कि 30 सितंबर 2021 को उसकी बेटी काम से जा रही थी। तभी शेखपुरवा के जीशान अहमद और मनकापुर के आसिफ ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया, लेकिन ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर सका। निर्मला ने न्यायालय में जो बयान दिया, वह उनकी एफआईआर के विपरीत पाया गया। निर्मला ने कहा कि लोगों के कहने पर उसने मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को मामले में निर्णय सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट निर्भय प्रकाश ने अभियुक्त जीशान अहमद और आसिफ को दोषमुक्त कर दिया। न्यायालय में झूठा साक्ष्य देने के मामले में निर्मला चौधरी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकीर्ण केस दर्ज करने का आदेश दिया है।