{"_id":"697f9280893cfae2d609af46","slug":"a-businessman-was-duped-of-rs-25-lakh-gonda-news-c-100-1-slko1026-151359-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: व्यापारी से 25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: व्यापारी से 25 लाख की ठगी
Sun, 01 Feb 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एक कारोबारी ने 25 लाख रुपये हड़पने के मामले में इंदौर के दो कारोबारियों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रानीबाजार निवासी व्यापारी आनंद कुमार अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दाल का कारोबार करते हैं। उनका प्रतिष्ठान माता प्रसाद बाबूलाल के नाम से पंजीकृत है और बैंक ऑफ इंडिया में खाता संचालित है। व्यापार के सिलसिले में उनकी पहचान इंदौर (मध्य प्रदेश) निवासी हितैष भाला और मनीष भाला से हुई थी। आनंद के अनुसार, दाल की खेप मंगाने के लिए उन्होंने आरटीजीएस से तीन किस्तों में कुल 25 लाख रुपये आरोपियों के खाते में भेजे। भुगतान के बाद भी आरोपियों ने न तो दाल भेजी और न ही रकम वापस की। बार-बार फोन करने पर दोनों टालमटोल करते रहे। पीड़ित का आरोप है कि बाद में फोन करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। (संवाद)