{"_id":"682f643906323daf4d077f7c","slug":"a-businessman-was-attacked-with-a-gun-butt-in-a-shop-dispute-gonda-news-c-100-1-gon1003-138130-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दुकान के विवाद में व्यवसायी पर बंदूक की बट से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दुकान के विवाद में व्यवसायी पर बंदूक की बट से हमला
Thu, 22 May 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 22 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली के राजा मोहल्ला में बृहस्पतिवार को दुकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में व्यवसायी पर बंदूक की बट से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मालवीय नगर निवासी संजय खरे ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक नेता ने फोन कर बुलाया। दुकान छोड़ने का दबाव बनाने लगे तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि सफेदपोश ने बंदूक की बट से सिर पर हमला कर दिया। उसके अन्य साथी भी आ गए। पीड़ित को जमकर मारापीटा। लहूलुहान हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने परिजनों को जानकारी दी।
व्यापारी संजय खरे के बेटे ने एंबुलेंस से पहले कोतवाली पहुंचाया, जहां मौजूद एसएसआई ब्रह्मानंद सिंह ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच दुकान पर कब्जेदारी का विवाद है। पूर्व में भी मामला आ चुका है। हमले की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।