{"_id":"69bc3b11c378df7d07023843","slug":"a-businessman-died-after-being-shot-while-cleaning-his-revolver-gonda-news-c-100-1-gon1041-154569-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रिवाॅल्वर साफ करते समय गोली चलने से व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रिवाॅल्वर साफ करते समय गोली चलने से व्यापारी की मौत
Thu, 19 Mar 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
संदीप कुमार जैन। फाइल फोटो
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर कस्बे के पटेल नगर के रहने वाले साइकिल के व्यापारी संदीप कुमार जैन उर्फ बीटू (55) की बृहस्पतिवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बुधवार सुबह लाइसेंसी रिवाॅल्वर साफ करते समय अचानक गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
संदीप जैन बुधवार सुबह घर में लाइसेंसी रिवाॅल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दबने से चली गोली उन्हें लग गई। परिजन तत्काल उन्हें जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में संदीप का इलाज चल रहा था, जहां गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रुचि जैन, पुत्र जतिन और पुत्री मोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को अयोध्या धाम में सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
व्यापारी संदीप जैन की मौत से मनकापुर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत के चेयरमैन दुर्गेश सोनी, रमेश चौधरी, त्रिभुवन गुप्त, संजय साहू, दिलीप गुप्त, वैभव सिंह, आरडी पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, लड्डन खान सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
हथियार साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान
रिटायर्ड पुलिसकर्मी श्रीचंद्र मिश्र के अनुसार हथियार की सफाई करते समय जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सफाई से पहले हथियार पूरी तरह अनलोड (खाली) होने की पुष्टि जरूर कर लें। मैगजीन या कारतूस निकालकर अलग रखें और दोबारा चेक करें। हथियार का मुंह कभी भी अपनी या किसी व्यक्ति की ओर न रखें। ट्रिगर को बिना जरूरत न दबाएं। सफाई करते समय जल्दबाजी या बातचीत से बचें।