फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A boy was tied up and beaten with an iron rod on charges of theft

Gonda News: चोरी के आरोप में बालक को बांधकर लोहे की रॉड से पीटा

Sat, 30 Aug 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 30 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
A boy was tied up and beaten with an iron rod on charges of theft
नवाबगंज के एक गांव में बालक के हाथ-पैर बांधकर की गई पिटाई। स्रोत: वी​डियोग्रैब
टिकरी। क्षेत्र में एक बच्चे के साथ अमानवीयता का मामला प्रकाश में आया है। नवाबगंज के एक गांव में शुक्रवार देर शाम चोरी के आरोप में 12 वर्षीय बालक की रस्सी से बांधकर लोहे की राॅड से पिटाई की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार लाले को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे उनका 12 वर्षीय बेटा सामान लेने के लिए दुकान पर गया था। दुकान पर किसी के मौजूद न होने पर वह घर लौट आया। कुछ देर बाद दुकानदार लाले ने चोरी का आरोप लगाकर उसे दुकान पर बुलाया। वहां जाने पर बालक को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद लोहे की रॉड से पिटाई शुरू कर दी। इस पर वहां भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की तो लाले उन्हें धमकाने लगा। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस व ग्रामीणों के पहुंचने पर बालक को छोड़ा गया। उसके हाथ व दोनों कंधे पर गहरी चोट आई है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दुकानदार लाले को गिरफ्तार किया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed