{"_id":"130-90283","slug":"Gonda-90283-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को रौंदा, मौत
Gonda
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाेंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह भारतीय खाद्य निगम की गोदाम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक मजदूर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग निकला। मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर पहाड़वा गांव के मजरा महादेवा निवासी हरिपाल गिरी (35) मेहनत मजदूरी कर परिवारीजनों का पालन पोषण करता था। सोमवार की सुबह वह पैदल ही गांव से मजदूरी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गोंडा कचहरी से कटरा बाजार को जाने वाले मार्ग पर भारतीय खाद्य निगम की गोदाम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में हरिपाल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। हादसे में जान गंवाने वाले हरिपाल के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसकी मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस बाबत कोतवाल शिवपति सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर लगने से मजदूर की मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन