{"_id":"130-88785","slug":"Gonda-88785-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने पकड़ा छह लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने पकड़ा छह लाख का माल
Gonda
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पचपेड़वा(बलरामपुर)। एसएसबी 50वीं वाहिनी की टीम ने मंगलवार शाम नेपाल बॉर्डर के समीप दो स्थानों पर करीब 6 लाख रुपये का नेपाली माल पकड़ा है। यह माल तस्करी कर भारत लाया जा रहा था। तीन तस्करों को भी हिरासत में लिया गया है। सामान व तस्करों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।
एसएसबी 50वीं वाहिनी चौकी त्रिलोकपुर के एसआई रुस्तम अनुराग व मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि मंगलवार शाम नेपाल से बाइक पर एक क्विंटल नेपाली सुपारी लेकर आ रहे पचपेड़वा निवासी सगीर अहमद व प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। नेपाल बॉर्डर पर नेपाल से तस्करी कर लाया जा रही 185 नेपाली जैकेट भी पकड़ा गई है। यह जैकेट कृष्णानगर नेपाल निवासी प्रभू भारत लेकर आ रहा था। पकड़ी गई सुपारी की बाजार में कीमत 80 हजार रुपये तथा जैकेट की कीमत करीब सवा पांच लाख रुपये है। पकड़े गये तीनों व्यक्तियों को माल सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।