फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   डाला छठ पर्व आज, महिलाओं ने खरीदी पूजन सामग्री

डाला छठ पर्व आज, महिलाओं ने खरीदी पूजन सामग्री

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। पुत्र प्राप्ति और सुख शांति की कामना के लिए महिलाएं बुधवार को तालाबों पर पहुंचकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देंगी। डाला छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं सूप, फल, मिष्ठान से भरी टोकरी सिर पर रखकर घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। डाला छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं पानी में खड़े होकर सूर्यास्त होने पर गाय के दूध से अर्घ्य देंगी। इसके बाद घर पहुंचकर आंगन में गन्ने के बीच 21 कलशों पर घी का दीया जलाकर छट्ठी मैया की गीत गाएंगी। इसके बाद महिलाएं रात में जमीन पर ही सोएंगी। गुरुवार की भोर में पुन: घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सूर्योदय होने पर अर्घ्य देकर पूजा समाप्त करेंगी। छठ पूजा को लेकर बाजार में पूजन सामग्री की बिक्री तेजी हो गई है। सूप, फल, टोकरी, गन्ना, अदरक, मूली, केला, गाजर, गंजी, अमरूद व मीठा पुआ, पूड़ी, चना, नींबू आदि खरीदने के लिए मंगलवार को बाजार में खासी भीड़ जुटी रही। डाला छठ की पूजा को लेकर खैरा मंदिर के पोखरे पर प्रकाश व्यवस्था की गई है। वहीं छट्ठी मैया पर आधारित भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed