{"_id":"130-87564","slug":"Gonda-87564-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर का फ्यूज ठीक करते युवक झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर का फ्यूज ठीक करते युवक झुलसा
Gonda
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। ट्रांसफार्मर का फ्यूज ठीक करते समय अचानक बिजली आ जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी करनैलगंज ले जाया गया, जहां से बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, पावर कॉर्पोरेशन के प्रभारी अवर अभियंता का कहना है कि युवक कोई विभागीय कर्मचारी नहीं था।
चकरौत गांव के मजरा अहिरनपुरवा निवासी रामराज शुक्रवार दोपहर ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाने पर उसे ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था। उस समय बिजली नहीं आ रही थी। जैसे ही वह फ्यूज ठीक करने लगा अचानक बिजली आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मंजेश श्रीवास्तव, सोनू पांडेय, राजेश यादव, पप्पू कश्यप ने रामराज को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. आफताब आलम ने रामराज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, पावर कॉर्पोरेशन के प्रभारी अवर अभियंता एहसान हुसैन का कहना है कि युवक विभागीय कर्मचारी नहीं था, न ही वह संविदा पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि लोगों को कई बार इसकी हिदायत दी जा चुकी है कि लाइन से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें।