फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   धनतेरस पर 70 करोड़ का कारोबार

धनतेरस पर 70 करोड़ का कारोबार

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। धनतेरस पर जिले में करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बर्तन, वाहन व कपड़ों की खूब बिक्री होने से दुकानदारों की चांदी रही। देर शाम तक विभिन्न बाजारों में दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। लोगों का मानना है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से सुख समृद्धि आती है। इसके चलते लोग इस दिन दिल खोल कर खरीदारी करते हैं। दुकानों पर सजे विभिन्न सामानों और खरीदारों की भीड़ जुटने से बाजारों में रौनक छाई रही। मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की और दीपावली को लेकर पटाखों व मिठाइयों की एडवांस बुकिंग भी कराई। सभी लोगों ने अपनी मनपसंद की चीजें खरीदीं। किसी ने आभूषण व बर्तन तो किसी ने वाहन और अन्य सामान खरीदा। देर शाम तक विभिन्न बाजारों में दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान वाहनों, बर्तन और कपड़ों की दुकानों की रौनक देखने लायक रही।
विज्ञापन


इनसेट
12 करोड़ के बिके वाहन
धनतेरस पर कार व बाइक बाजार में बूम दिखा। ग्राहकों को रिझाने के लिए वाहन कंपनियों ने भी छूट के साथ कीमतों के भुगतान के लिए कई तरह के ऑफर दे रखे थे। तरबगंज के रमेश ने शोरूम से बाइक खरीदी। उन्होंने बताया कि आज के दिन लोहे व स्टील का सामान खरीदना शुभ होता है। वाहन बाजार के जानकारों की मानें तो डीलरों को कंपनियों की ओर से वाहनों की बिक्री का लक्ष्य दिया जाता है। ग्राहकाें को लुभाने के लिए कंपनियों की ओर से कई तरह के ऑफर दिए जाते हैं। बजाज के एजेंसी धारक अंशुमान पांडेय व हीरो एजेंसी के मालिक उमेश शाह के अनुसार जिले में धनतेरस के दिन करीब 900 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। श्रीदेव व्हील्स के डायरेक्टर गौरव सिंह के मुताबिक उनके शोरूम से 45 चार पहिया वाहन की बिक्री हुई है। इसकी कीमत करीब पौने तीन करोड़ है। इसी तरह महिंद्रा एवं मारुति सुजुकी के शोरूम से करीब पांच करोड़ रुपये के वाहनों की बिक्री होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सोने-चांदी पर बरसीं लक्ष्मी
ज्वैलरी की दुकानों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। खरीदारों ने माया खरीदने के लिए खूब लक्ष्मी बरसाई। आभूषण खरीदने में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। इसके अलावा पहली बार सोने की चेन लेने के लिए युवाओं में भी उत्साह रहा। अपने लिए सोने की चेन लेने आए अंकुर का कहना है कि चेन खरीदना जहां शुभ है, वहीं आजकल का फैशन भी है। इसके अलावा रामशंकर ने 10 ग्राम का चांदी का सिक्का खरीदा। महिलाओं ने ब्रांडेड कंपनियों की स्टोन के काम वाले ज्चैलरी खरीदी। इस दौरान सराफा दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी।

इनसेट
इलेक्ट्रॉनिक मैजिक पर झूमा बाजार
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मैजिक पर पूरा बाजार झूम उठा। सबसे ज्यादा टीवी, एलसीडी, फ्रिज, वाटर आरओ, वाशिंग मशीन की खरीदारी हुई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी पर दुकानदारों की ओर से उन्हें उपहार भी दिए गए। प्रीति ने बाजार से 11 हजार रुपये की वाशिंग मशीन खरीदी। उनका कहना था कि उन्होंने पहली बार वाशिंग मशीन ली है। शहर की लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर करीब 10 करोड़ का कारोबार हुआ।

इनसेट
बर्तनों के खनक की दिखी धमक
धनतेरस पर बाजार में बर्तनों की धमक रही। लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक बर्तन खरीदे। किसी ने प्रेशर कु कर लिया तो किसी ने इंडक्शन चूल्हा। वहीं लोगों ने मिक्सी, परात आदि खरीदी। बर्तन की खरीदारी को घर में समृद्धि के लिए काफी शुभ माना जाता है। दुकानों पर ग्राहकाें की भीड़ लगी रही।

इनसेट
कपड़े की दुकानों पर भी लगा तांता
नगर के चौकबाजार, एकता चौराहा, भरत मिलाप चौराहा, एकता बाजार व स्टेशन रोड रानी बाजार में कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। सबसे ज्यादा भीड़ गारमेंट व रेडीमेट कपड़ों की दुकानों पर रही। लोगों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। दुकानों पर दीवाली में पहने के लिए लोगों ने अपने लिये नये कपडे़ खरीदे। महिलाआें में साड़ी के साथ फ्राक का क्रे ज दिखा। साड़ी में बनारसी काम वाली साड़ी के साथ नेट की साड़ियों की खूब डिमांड रही। इसके अलावा चूड़ीदार सलवार व फ्राक का क्रेज भी महिलाओं व युवतियाें के सिर चढ़कर बोला। गारमेंटस कारोबारी शैलेंद्र गुप्ता उर्फ सोनू कहते हैं कि अब साड़ी के साथ कामदार फ्राक का ट्रेंड बढ़ा है। युवतियां व आज की महिलाएं फ्राक को काफी पसंद कर रही हैं।


इनसेट
पटाखों व मिठाइयों की एडवांस बुकिंग
मंगलवार को पटाखा व मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। हालांकि पटाखा व मिठाई की बिक्री बुधवार से जोर पकड़ेगी। बुधवार व गुरुवार की भीड़ व स्टाक खत्म होने से बचने के लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग करानी शुरू कर दी है। इस दौरान तमाम लोगों ने एडवांस बुकिंग भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed