{"_id":"130-87320","slug":"Gonda-87320-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में इंजीनियर लामबंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में इंजीनियर लामबंद
Gonda
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अपनी मांगों के समर्थन में डिप्लोमा इंजीनियर लामबंद हो गए हैं। कई विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने विशाल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में सभा की। मांगें न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले सिंचाई, पीडब्लूडी, ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम, लघु सिंचाई, नलकूप व कृषि विभाग के जूनियर इंजीनियरों ने सिंचाई विभाग स्थित संघ भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। कलेक्ट्रेट गेट पर रैली सभी में बदल गई। सभा में महासंघ के जिलाध्यक्ष वीएन उपाध्याय ने कहा कि जूनियर इंजीनियरों को पीबी-2 वेतन बैंड प्रदान किया जाए। वेतन ग्रेड 4800 रुपये किए जाएं, सात, 14 वर्ष तथा 20 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति दी जाए। छठें वेतन आयोग के एरियर का भुगतान एक जनवरी 2006 से किया जाए। नगर निकाय, ग्राम नियोजन, कृषि विभाग, आईटीआई, भूमि एवं जल संसाधन व समाज कल्याण आदि विभाग में सवर्ग सेवा की नियमावली लागू की जाए। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि मांगे नहीं मानी गई तो हम लोग नवंबर में उग्र आंदोलन करेंगे। सभा को सुहेल खां, बालकराम, जेके मल्ल, मनोज कुमार व एमए खान आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन इंजीनियर राजेंद्र सिंह ने किया। मौके पर राधेश्याम, राम वृक्ष, बनारसीराम, एएन कुशवाहा, राजेश गुप्ता व कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।