{"_id":"130-87318","slug":"Gonda-87318-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से 50 हजार आबादी अंधेरे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से 50 हजार आबादी अंधेरे में
Gonda
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। हुदहुद तूफान से आई तेज आंधी ने तमाम विद्युत पोल उखाड़ डाले। चार दिनों से 50 हजार आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन कर पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ विरोध जताया।
रेहरा ब्लॉक के रामराज, फिजु, रुप नरायन, रामदेव, शकील, गब्बर, रंजीत, सुभाष व राजू आदि ने सदुल्लाहनगर बाजार में चार दिनों से बिजली खराबी ठीक न कराने पर पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। इन लोगाें का आरोप है कि सादुल्लाहनगर बाजार की आधी मार्केट सहित ओबरीडीह, नीलपुर, रहमतपुर, बंजरिया, देवरिया, आदमपुर व विशुनपुर सहित करीब 24 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। पावर कार्पोरेशन की मनमानी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इन लोगों ने एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन से तुरंत विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी देने की मांग की है। एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन एसके ओझा का कहना है कि हुदहुद तूफान के कारण आई तेज आंधी से बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। विभागीय प्रयास किया जा रहा है।