{"_id":"130-87314","slug":"Gonda-87314-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कोतवाली में शिकायतों का फर्जी निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कोतवाली में शिकायतों का फर्जी निस्तारण
Gonda
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। समाधान दिवस में आने वालीं शिकायतों को बिना निस्तारित किए ही उनके निस्तारण की रिपोर्ट रजिस्टर में दर्ज कर दी जाती है। शनिवार को मंडलायुक्त के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ। इस पर आयुक्त ने नगर कोतवाल को जमकर फटकार लगाई। साथ ही एसपी को समाधान दिवस को ढर्रे पर लाने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस की हकीकत जानने देवीपाटन मंडल के आयुक्त रवि प्रकाश अरोड़ा शनिवार को कोतवाली नगर पहुंचे। इस दौरान काफी उन्हें खामियां मिलीं। पता चला कि छह सितंबर 2014 को बड़गांव निवासी प्रेम प्रकाश ने कोतवाली में समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर मकान निर्माण कराने में व्यवधान उत्पन्न करने तथा मारने पीटने की धमकी देने वाले के खिलाफ शिकायत की थी। मामले को रजिस्टर में निस्तारित दिखाया गया, जबकि जांच के लिए आयुक्त ने जब पीड़ित से मोबाइल पर बात की तो उसने बताया कि पुलिस द्वारा उसे कई बार दौड़ाया गया लेकिन मामले का निस्तारण आज तक नहीं हुआ। इस पर आयुक्त ने नगर कोतवाल शिवपति सिंह को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। एसपी को समाधान दिवस को ढर्रे पर लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जानकीनगर निवासी भरतराम तिवारी, रानीजोत की मीना के मामले में लगभग एक माह पहले प्रार्थनापत्र देने के बावजूद प्राथमिकी न दर्ज करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने उपनिरीक्षक भुवनेश्वर यादव से भी एक सप्ताह के अंदर जवाब तलब करने का निर्देश एसपी को दिया है।