{"_id":"130-87137","slug":"Gonda-87137-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला बालिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला बालिका का शव
Gonda
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। घर से नित्यकर्म के लिए निकली 12 वर्षीय बालिका का शव गुरुवार शाम खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तुलसीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बब्बन यादव ने बताया कि 9 अक्तूबर की शाम ओड़ाझार खुर्द निवासी रामपाल कनौजिया की बेटी मोहिनी (12) घर से नित्यकर्म के लिए निकली थी। पर वह वापस नहीं लौटी। घर वालों ने मोहिनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। गुरुवार शाम गांव से कुछ दूर गन्ने के खेत में मोहिनी का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। थानाध्यक्ष के अनुसार मोहिनी को जंगली जानवर ने अपना शिकार बनाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।