फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खामियों पर अफसरों को जमकर फटकार

खामियों पर अफसरों को जमकर फटकार

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। सचिव विकलांग कल्याण विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार सागर ने बुधवार को विकास खंड बेलसर के लोहिया समग्र ग्राम गोड़वा में विकास कार्यों का सच जाना। इस दौरान काफी खामियां मिलीं। इस पर सचिव ने अफसरों को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान कुपोषित बच्चों के इलाज में लापरवाही बरतने एवं उनकी संख्या न बता पाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी बेलसर का प्रतिनिधित्व कर रहे स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी बृजेश सिंह को सचिव ने कड़ी फटकार लगाई। उधर, निरीक्षण के दौरान गोड़वा गांव की शिवपता ने बताया कि उनके पति को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, परंतु उनकी मृत्यु के बाद वह पेंशन के लिए अफसरों के चक्कर काट रहीं हैं। इस पर सचिव ने सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित से मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीसी रोड को लेकर गुणवत्ता के मुताबिक कार्य न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सैय्यद मो. हुमायूं जाह को भी सचिव ने कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। सचिव ने लोहिया आवास एवं शौचालयों का भी निरीक्षण किया। लोहिया आवास पर पात्र के नाम की पट्टिका के स्थान पर पेंट से नाम लिखाए जाने पर डीपीआरओ प्रवीण मोहन को सचिव ने फटकार लगाई। बाद में सचिव ने प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन की जांच के लिए रसोई घर का भी निरीक्षण किया। मिड-डे मील में प्रयोग किया गया सरसों का तेल मानक के विपरीत पाए जाने पर बीएसए डॉ. फतेह बहादुर को निर्देश दिया कि मिड-डे मील में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और ब्रांडेड व आईएसआई मार्का के तेल ही प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed