फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सीबीआई ने कोटेदारों पर कसा शिकंजा

सीबीआई ने कोटेदारों पर कसा शिकंजा

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। अनाज घोटाले में सीबीआई ने कोटेदारों पर शिकंजा कसा है। बुधवार को सीबीआई ने रूपईडीह ब्लाॅक क्षेत्र के चार कोटेदारों से बंद कमरे में घंटों पूछताछ की। यही नहीं सीबीआई ने घोटाले से संबंधी कागजात भी जांचे। टीम ने 45 बीपीएल व अन्त्योदय कार्डधारकों के बयान भी दर्ज किए। सीबीआई की तेजी से जांच के दायरे में आए अफसर व कर्मचारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

वर्ष 2004 से 2006 तक के वक्त में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गरीबों के अनाज में हुई धांधली की जांच करने लखनऊ की सीबीआई टीम गोंडा आई है। सीबीआई निरीक्षक जावेद अख्तर की अगुवाई में आई तीन सदस्यीय टीम ने जांच के लिए डीएसओ कार्यालय पर लंबी पूछताछ की। बुधवार को रूपईडीह ब्लाॅक के चार कोटेदारों से अनाज घोटाले के बाबत बंद कमरे में कई घंटे पूछताछ की। इसके बाद उस दौर में गरीबों में अनाज बंटा था कि नहीं और क्या क्या दिक्कतें आयी थी इसकी जानकारी के लिए ब्लाक के 45 कार्डधारक ों का बयान दर्ज किया। सीबीआई टीम अभी तीन दिन तक गोंडा में रहकर अन्य कोटेदारों से भी पूछताछ करेगी और कार्डधारकों के बयान दर्ज करेगी। इस बाबत डीएसओ विमल कुमार शुक्ल ने बताया कि, सीबीआई टीम को अभिलेख उपलब्ध करा दिए गए हैं। जांच में सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed