{"_id":"130-82845","slug":"Gonda-82845-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्परों का काफी हिस्सा नदी में समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्परों का काफी हिस्सा नदी में समाया
Gonda
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज/गोंडा। रिंग बांध को बचाने को बने छह स्परों का काफी हिस्सा घाघरा नदी में समा चुका है। इससे रिंग बांध पर भी खतरा मंडराने लगा है। इससे बाढ़ पीड़ितों में दहशत व्याप्त है।
बाढ़ से रिंग बांध को बचाने के लिए इस बार डेंजर जोन एरिया में छह स्परों का निर्माण कराया गया था। फिर स्पर को बचाने के लिए जंबो गेट और बंबोक्रेट बनाए गए। जंबो गेट और बंबोक्रेट को पानी अपने साथ बहा ले गया। इससे स्परों पर खतरा मंडराने लगा है। कटान के कारण इन स्परों का कई मीटर हिस्सा नदी में समा गया है। रविवार शाम तक स्पर नंबर एक का 15 मीटर, स्पर नंबर दो का 12 मीटर, तीन का 25 मीटर, चार का 20 मीटर, पांच का 25 मीटर व छह नंबर स्पर का 25 मीटर कटान की भेंट चढ़ चुका था।