{"_id":"130-82448","slug":"Gonda-82448-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के बेटे को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री के बेटे को जमकर पीटा
Gonda
Updated Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के दौरान शनिवार को निर्दल प्रत्याशी केडी शुक्ल के समर्थकों ने जंतु एवं उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव के बेटे एवं युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राकेश यादव को जमकर पीटा। पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को मौके से खदेड़ा। आरोप है कि मंत्री पुत्र प्रशासन पर दबाव बनाकर मतदान प्रभावित कर रहे थे। ऐसे में कुछ लोगों को बगैर वोटर आईडी के ही मतदान करने दिया जा रहा था, जबकि आम लोगाें को मतदान करने से रोका जा रहा था। उधर, राकेश यादव ने आरोपों को निराधार बताया है। नगर कोतवाली पुलिस ने निर्दल प्रत्याशी के भाई बच्चा शुक्ला समेत 11 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
बलरामपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को उपचुनाव हो रहा था। मतदान के दौरान खलवा उत्तरी बूथ के बाहर निर्दल प्रत्याशी केडी शुक्ला के समर्थकों तथा जंतु एवं उद्यान राज्यमंत्री के बेटे एवं युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राकेश यादव के बीच मारपीट हो गई। केडी शुक्ला के समर्थकों ने राकेश को जमकर पीटा। राकेश के कपड़े भी फाड़ दिए। केडी शुक्ला के समर्थकों का आरोप था कि राकेश वोटिंग में मनमानी कर रहे थे। केडी शुक्ला का आरोप था कि राकेश प्रशासन पर दबाव बनाकर मतदान प्रभावित कर रहे थे। कुछ लोगों को बगैर वोटर आईडी के ही मतदान करने दिया जा रहा था, जबकि आम लोगाें को मतदान करने से रोका जा रहा था। उधर, राकेश यादव ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को वहां से खदेड़ा। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी श्रीश्चन्द ने बताया कि राकेश यादव की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।