फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   राज्यमंत्री के बेटे को जमकर पीटा

राज्यमंत्री के बेटे को जमकर पीटा

Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के दौरान शनिवार को निर्दल प्रत्याशी केडी शुक्ल के समर्थकों ने जंतु एवं उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव के बेटे एवं युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राकेश यादव को जमकर पीटा। पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को मौके से खदेड़ा। आरोप है कि मंत्री पुत्र प्रशासन पर दबाव बनाकर मतदान प्रभावित कर रहे थे। ऐसे में कुछ लोगों को बगैर वोटर आईडी के ही मतदान करने दिया जा रहा था, जबकि आम लोगाें को मतदान करने से रोका जा रहा था। उधर, राकेश यादव ने आरोपों को निराधार बताया है। नगर कोतवाली पुलिस ने निर्दल प्रत्याशी के भाई बच्चा शुक्ला समेत 11 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को उपचुनाव हो रहा था। मतदान के दौरान खलवा उत्तरी बूथ के बाहर निर्दल प्रत्याशी केडी शुक्ला के समर्थकों तथा जंतु एवं उद्यान राज्यमंत्री के बेटे एवं युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राकेश यादव के बीच मारपीट हो गई। केडी शुक्ला के समर्थकों ने राकेश को जमकर पीटा। राकेश के कपड़े भी फाड़ दिए। केडी शुक्ला के समर्थकों का आरोप था कि राकेश वोटिंग में मनमानी कर रहे थे। केडी शुक्ला का आरोप था कि राकेश प्रशासन पर दबाव बनाकर मतदान प्रभावित कर रहे थे। कुछ लोगों को बगैर वोटर आईडी के ही मतदान करने दिया जा रहा था, जबकि आम लोगाें को मतदान करने से रोका जा रहा था। उधर, राकेश यादव ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को वहां से खदेड़ा। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी श्रीश्चन्द ने बताया कि राकेश यादव की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed