{"_id":"130-70047","slug":"Gonda-70047-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में भिड़े, 11 जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में भिड़े, 11 जख्मी
Gonda
Updated Sun, 24 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर(बलरामपुर)। जमीन के विवाद में शुक्रवार शाम दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तुलसीपुर थानाध्यक्ष एसके राय ने बताया कि सोनपुर गांव में अनवर अली व रमजान के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। इस कारण शुक्रवार की शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी होते-होते मामला मारपीट में बदल गया। घटना में अनवर अली पक्ष के अनवर अली, अब्दुल्ला व शौकत अली तथा रमजान पक्ष के रमजान, वजीर, नुरुलहुदा, मुनीर, कल्लू, वसीर, नसीम, कल्पहुसैन तथा मिन्ना घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने अनवर अली तथा रमजान की तहरीर पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर घायलों का सीएचसी तुलसीपुर में मेडिकल कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।