{"_id":"130-70044","slug":"Gonda-70044-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक को उठा ले गया तेंदुआ
Gonda
Updated Sun, 24 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नौ साल के एक बालक को शुक्रवार शाम तेंदुआ खेत से उठा ले गया। बालक की काफी खोजबीन की गई पर कुछ पता नहीं चला। उधर, इस घटना से गुलरिहा गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है।
गुलरिहा गांव निवासी पवन कुमार यादव ने बताया कि उसका बेटा ओमप्रकाश शुक्रवार शाम नित्यकर्म के लिए पास ही एक खेत में गया था। कुछ देर बाद ओमप्रकाश के चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर मां फूलमती खेत पहुंची तो देखा की तेंदुआ ओमप्रकाश को घसीटता हुआ ले जा रहा है। फूलमती के शोर मचाने पर मौके पर काफी ग्रामीण पहुंच गए, लेकिन तब तक तेंदुआ ओमप्रकाश को लेकर जंगल की तरफ भाग गया था। वन विभाग की टीम और ग्रामीण रात भर ओमप्रकाश की तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह एसएसबी की टीम भी मौके पर पहुंची। दिनभर काफी तलाश की गई पर कुछ पता नहीं चला। प्रमुख वन संरक्षक आरएस मिश्र तथा डीएफओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि पग चिह्नों के मिलान से ओमप्रकाश को ले जाने वाला जानवर तेंदुआ ही है। ओमप्रकाश के घर वालों को पांच हजार रुपये की अहेतुक सहायता दी गई है। वहीं, ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।