{"_id":"130-66380","slug":"Gonda-66380-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसुही नदी में डूबा बालक, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसुही नदी में डूबा बालक, लापता
Gonda
Updated Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौराचौकी/बभनान (गोंडा)। कजरी तीज पर विसुही नदी में स्नान के दौरान दादी और मां संग गया बालक डूब गया। पांच मछुवारों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। प्रशासन ने लापता बालक की तलाश के लिए सात गोताखोर लगाए हैं।
रविवार सुबह खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज ग्रंट गांव के मजरे लोहारडीह निवासी रामशंकर पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की मां श्रंगारी देवी और पप्पू की पत्नी माधुरी अपने बेटे राकेश (12), अमित (10) व बेटी अंकिता (सात) के साथ विसुही नदी के तट पर स्थित ओझावा घाट पर स्नान करने आईं थीं। स्नान के समय राकेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। इससे कोहराम मच गया। पांच मछुवारों ने राकेश की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसडीएम मनकापुर इंद्रभूषण वर्मा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसडीएम ने बताया कि सात गोताखोरों को लगाया गया है।