{"_id":"130-66378","slug":"Gonda-66378-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेडि़यों का स्कूल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेडि़यों का स्कूल में हंगामा
Gonda
Updated Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेहना/गोंडा। नशे में धुत चार लोगों ने रविवार शाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय विशम्भपुर में जमकर हंगामा किया। जबरन विद्यालय में घुसे इन चारों ने गार्ड को जान से मारने की धमकी दी है। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने एक ग्राम प्रधान सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि दो लोग भाग निकले। दरअसल, इन सभी का कहना था कि वे अपने भाई की बेटी से मिलने आए हैं। इस पर गार्ड ने और जानकारी मांगी तो सभी गुस्सा गए और हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल विशम्भरपुर में बालिकाओं को कक्षा एक से इंटर तक की आवासीय शिक्षा मिल रही है। यहां वर्तमान में 480 छात्राएं रह रहीं हैं। विद्यालय परिसर में ही छात्राओं का हॉस्टल है। रविवार का दिन छात्राओं को उनके अभिभावकों से मिलने का है। स्कूल के गार्ड निरंकार पांडेय ने बताया कि रविवार शाम नशे में चार लोग पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनके भाई की बेटी यहां पढ़ती है उनसे मिलने आए हैं। इस पर जब निरंकार ने और अधिक जानकारी चाही तो वे सभी नाराज हो गए। जबरन गेट खुलवाकर चारों विद्यालय परिसर में घुस गए। आरोप है कि इन्होंने हंगामा किया। निरंकार को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर धानेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक ग्राम प्रधान सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। बाकी दो लोग भाग गए। निरंकार का कहना है कि मामले में थाने पर तहरीर दी जा रही है। विद्यालय के अधीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। उधर, एसओ धानेपुर शशिकांत मिश्र का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार रात एक युवक ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कटराबाजार में घुसकर छात्राओं की पिटाई की थी।