{"_id":"130-60512","slug":"Gonda-60512-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबकर दो बालक किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबकर दो बालक किशोर की मौत
Gonda
Updated Thu, 13 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। खरझार पहाड़ी नाले के पास बारिश के कारण बने गहरे गड्ढे में डूबकर बुधवार को दो बालकों और एक किशोर की मौत हो गई। कच्ची सड़क से गुजर रहे तीनों के पैर अचानक फिसल गए थे, जिस कारण वे गड्ढे में गिर गए थे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनकटवा निवासी महेंद्र बहादुर ने बताया कि बुधवार दोपहर उनका बेटा अनुराग (12) अपने दोस्त शिवम पुत्र वेदप्रकाश (13) तथा अंशु (12) के साथ गांव के नजदीक खरझार पहाड़ी नाले की ओर गया था। बीते दिन बारिश होने के कारण नाले के बगल में एक गहरा गड्ढा हो गया था, जिसमें पानी भरा था। कच्ची सड़क से गुजर रहे तीनों के पैर अचानक फिसल गए और वे गहरे गड्ढे में जा गिरे। तीनों की डूबकर मौत हो गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तीनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। अंशु मूल रूप से रानीजोत गरीबीपुरवा गोंडा का रहने वाला था। वह बनकटवा निवासी अपने नाना तारबाबू के घर घूमने आया था। थानाध्यक्ष महराजगंज तराई ने बताया कि शवों का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।