{"_id":"130-55693","slug":"Gonda-55693-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से उतरते युवक कटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से उतरते युवक कटा, मौत
Gonda
Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़वा (बलरामपुर)। बढ़नी से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से उतरते समय कटकर मौत हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
हादसा सोमवार शाम पचपेड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बढ़नी लूप लाइन पर डुमरी गांव के पास हुआ। सोमवार को डुमरी गांव निवासी कमलेश (28) घरेलू सामान खरीदने बढ़नी गया था। शाम को बढ़नी से गोंडा जाने वाली कपिलवस्तु एक्सप्रेस ट्रेन से कमलेश वापस लौट रहा था। बता दें कि डुमरी गांव के निकट रेलवे पुल का निर्माण करवा रहा है। इस कारण यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार निर्माणाधीन पुल के पास चालक धीमी कर लेते हैं। सोमवार शाम कपिलवस्तु ट्रेन के चालक ने भी यही किया। रफ्तार धीमी होते ही कमलेश ट्रेन से उतरने लगा। इसी बीच कमलेश फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया। कमलेश का दाहिना पैर व हाथ कट गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में कमलेश ने दम तोड़ दिया।