फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सपा विधायक के चार भाइयों समेत आठ पर केस

सपा विधायक के चार भाइयों समेत आठ पर केस

Thu, 07 Mar 2013 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 07 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। आबादी की जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर जिला पंचायत सदस्य के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोपी सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी के चार भाइयों समेत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश जेएम उतरौला ने दिया है। न्यायालय ने पुलिस को 15 दिन के अंदर आदेश का अनुपालन कर आख्या भेजने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सादुल्लाहनगर बाजार में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर जिला पंचायत सदस्य विद्यादेवी के परिजनों तथा उतरौला से सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी के भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। 30 जनवरी को इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में बवाल भी हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर दोनों पक्षों ने न्यायालय की शरण ली। हाल ही में विधायक के भाई आबिद अनवर हाशमी की अपील पर जेएम उतरौला राकेश सिंह ने जिला पंचायत सदस्य सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इसी न्यायालय में जिला पंचायत सदस्य विद्यादेवी ने भी विधायक के भाइयों व अन्य के विरुद्ध अपील की थी, जिसमें विद्यादेवी ने कहा था कि 30 जनवरी की रात विधायक के भाई मारुफ अनवर हाशमी, आबिद अनवर हाशमी, फरीद अनवर हाशमी, अनवार हाशमी तथा नौमान, जलाल, अरशद व इशरार आदि उनके घर में घुस आए। परिजनों को मारपीट कर तोड़फोड़ भी की थी। मामले की सूचना देने के बावजूद चंद कदम दूर स्थित थाने की पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। जेएम उतरौला राकेश सिंह ने विधायक के भाई मारुफ अनवर, आबिद अनवर, फरीद अनवर, अनवार हाशमी तथा नौमान, जलाल, अरशद व इशरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश सादुल्लाहनगर पुलिस को दिया है। साथ ही पुलिस से आदेश का अनुपालन कर 15 दिनों के अंदर आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed