फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   16 बीडीओ को एक सप्ताह की मोहलत

16 बीडीओ को एक सप्ताह की मोहलत

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। इंदिरा आवास योजना अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों की सूची उपलब्ध न कराने वाले 16 बीडीओ को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ ने निर्धारित समय में सूची न उपलब्ध कराने पर बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इंदिरा आवास के लाभार्थियों की लक्ष्य के सापेक्ष सूची न उपलब्ध कराने वाले 16 ब्लॉकों के बीडीओ पर अब प्रशासन की निगाहें जम गईं हैं। मुख्य विकास अधिकारी मुन्नी लाल पांडेय ने बुधवार को बताया कि हाल ही में विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान इंदिरा आवास योजना के 3,942 लाभार्थियों का चयन अभी तक न होने की जानकारी मिली है। सीडीओ के मुताबिक परसपुर ब्लॉक में 295, झंझरी में 184, पंडरीकृपाल में 44, रुपईडीह में 249, इटियाथोक में 285, मुजेहना में 137, मनकापुर में 728, छपिया में 137, बभनजोत में 151, तरबगंज में 356, वजीरगंज में 149, नवाबगंज में 170, बेलसर में 166, कर्नलगंज में 193, हलधरमऊ में 108 व कटराबाजार में 590 लाभार्थियों का चयन अभी तक नहीं हो सका है। सीडीओ ने सभी बीडीओ को लक्ष्य के सापेक्ष इंदिरा आवास के लाभार्थियों का चयन कर सूची डीआरडीए को एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने चेतावनी दी है यदि समय से लाभार्थियों का चयन कर सूची नहीं उपलब्ध कराई गई तो संबंधित खंड विकास अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed