{"_id":"130-47330","slug":"Gonda-47330-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 हजार बच्चों को लगेगा जेई का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 हजार बच्चों को लगेगा जेई का टीका
Gonda
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जापानी इंसेफ्लाइटिस पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान डेढ़ वर्ष से 15 वर्ष की आयु तक के 75 हजार 643 बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है।
सीएमओ डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि जापानी इंसेफ्लाइटिस पर रोकथाम के लिए टीकाकरण कराया जाना है। उन्होंने बताया कि बुधवार व शनिवार नियमित टीकाकरण के सामान्य दिवस हैं। मगर 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक सप्ताह में इन दो दिनों के अतिरिक्त सोमवार को जेई टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान डेढ़ से 15 वर्ष तक की आयु वाले काजीदेवर के 5424, इटियाथोक के 4428, कटराबाजार के 4377, हलधरमऊ के 3666, मुजेहना के 4514, रूपईडीह के 5307, पड़रीकृपाल के 2850, तरबगंज के 3752, बेलसर के 4494, परसपुर के 5565, नवाबगंज के 4091, वजीरगंज के 4045, करनैलगंज के 3853, मनकापुर के 4957, बभनजोत के 4656, मसकनवां के 4305, गोंडा अरबन के 4359 बच्चों को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान टीकाकरण से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं मिलेगा। इस मौके पर अनुपस्थित पाए जाने वाले अफसरों व कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।