{"_id":"130-47329","slug":"Gonda-47329-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्ताक्षर कर शिक्षिका सहित नौ कर्मी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्ताक्षर कर शिक्षिका सहित नौ कर्मी नदारद
Gonda
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। अभिभावकों की शिकायत पर शनिवार दोपहर एसडीएम करनैलगंज व तहसीलदार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पर छापा मारा। इस दौरान शिक्षिका सहित नौ कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जबकि उपस्थिति पंजिका पर सभी के हस्ताक्षर थे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम व बीएसए को कार्रवाई की संस्तुति की है।
कुछ अभिभावकों ने शनिवार को विद्यालय में शिक्षकों के उपस्थित न रहने की शिकायत की थी। इस पर दोपहर करीब 3. 45 मिनट पर एसडीएम अयोध्या प्रसाद व तहसीलदार राजेश कुमार जायसवाल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सिर्फ एक रसोइया सीता देवी व वार्डेन उर्मिला देवी मौजूद मिलीं, जबकि फुल टाइम टीचर सविता उपाध्याय, नन्दिनी तिवारी, पार्ट टाइम टीचर आसमा खातून, सुधीर उपाध्याय, वीरेश मिश्र के अतिरिक्त सहायक रसोइया, लेखाकार, चौकीदार एवं चपरासी गायब मिले। एसडीएम ने बताया कि इन सभी ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने बताया कि गैरहाजिर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम व बीएसए को संस्तुति की जा रही है।