{"_id":"130-47267","slug":"Gonda-47267-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एजेंसी प्रबंधकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच एजेंसी प्रबंधकों को नोटिस
Gonda
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। धान खरीद में शिथिलता से नाराज डीएम ने पांच एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। इससे खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों व केंद्र प्रभारियों में खलबली मची हुई है।
डीएम ने पीसीएफ, यूपीएसएस, कर्मचारी कल्याण निगम, एसएफसी और यूपी एग्रो धान खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को जारी नोटिस में कहा है कि दैनिक धान खरीद लक्ष्य 300 मीट्रिक टन के सापेक्ष बहुत कम है। डीएम ने चेतावनी दी लक्ष्य के मुताबिक रिजल्ट न देने वाले एजेंसी के प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में डीएम डॉ. रोशन जैकब ने पड़रीकृपाल, वजीरगंज व कटरा, पंडरीकृपाल खिरिया मजगवां, नगवा, कटरा जगदीशपुर, खूरेखाल समेत 12 खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। धान खरीद की प्रगति निराशाजनक मिलने पर उन्होंने जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। वहीं, एक सप्ताह पूर्व धान खरीद की धीमी गति को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एडीएम ने 40 धान खरीद केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया था। उधर, संभागीय खाद्य एवं विपणन अधिकारी सानंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि धान खरीद में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।