फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अमदही में बेधड़क सरकारी जमीनों पर कब्जा

अमदही में बेधड़क सरकारी जमीनों पर कब्जा

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Gonda
Gonda Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। अमदही गांव में 40 वर्षों से विकास कार्य ठप हैं। दबंग सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। गरीब भूमिहीनों को पट्टा आवंटन भी नहीं हो पा रहा है। दरअसल, गांव के भू-मानचित्र को दबंगों ने सरकारी जमीन हड़पने के लिए लेखपाल की मिलीभगत से गायब कर दिया। तहसील प्रशासन ने भू-मानचित्र की दूसरी प्रति उपलब्ध कराई, वह भी संदिग्ध परिस्थितियों में फट गया। नतीजा यह है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का दायरा बढ़ता जा रहा है। समस्या के निस्तारण की कई बार अफसरों से मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब प्रधान ने मामले में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

मामला तहसील तरबगंज की ग्राम पंचायत अमदही का है। यहां की प्रधान रमकला ने हाल ही में मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि उनके गांव का भू-मानचित्र 40 वर्ष पूर्व गांव के ही कुछ दबंगों ने सरकारी भूमि हथियाने के लिए लेखपाल की मिली भगत से गायब करा दिया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने 1979 में लेखपाल को भू-मानचित्र की द्वितीय प्रति उपलब्ध कराई, लेकिन एक वर्ष बाद 1980 में यह मानचित्र भी संदिग्ध परिस्थिति में फट गया। प्रधान के मुताबिक इसी बीच दबंगों ने जिला राजस्व अभिलेखागार में रखे भू-मानचित्र को भी गायब करा दिया। भू-मानचित्र न होने से पिछले चार दशकों से ग्राम पंचायत में विकास कार्य ठप हैं। वहीं, सरकारी भूमि पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। रमकला ने बताया कि गांव में कृषि कार्य के लिए भूमि तो है, लेकिन उस पर दबंगों का कब्जा है। भू-मानचित्र न होने से भूमि की पैमाइश नहीं हो पा रही है। इससे गरीब भूमिहीनों को भूमि का पट्टा नहीं दिया जा सका। कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान ने मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही भू-मानचित्र उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर, लेखपाल परशुराम ने बताया कि भू-मानचित्र न होने से कुछ लोग सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए अफसरों को रिपोर्ट दी र्गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed