{"_id":"130-46919","slug":"Gonda-46919-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाने वालों पर लगेगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह फैलाने वालों पर लगेगा रासुका
Gonda
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मोहर्रम को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए प्रशासन ने रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। क्लोज सर्किट कैमरे में जुलूस कैद होगा। इस दौरान अगर किसी ने उपद्रव किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
डीएम डॉ. रोशन जैकब और एसपी नवनीत राणा ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में मोहर्रम के तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने कहा कि ताजिया जुलूस निकलने में जहां कहीं भी विवाद हो उसे पीस कमेटी के माध्यम से सुलझा लिया जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों, पीस कमेटी के सदस्यों एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाने वालों की ड्यूटी लगाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दें। विवाद करने वालों को पाबंद कर दिया गया है। मगर ऐसे लोग जो पाबंद होने के बाद भी गड़बड़ी कर सकते हैं, उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि उपद्रव करने वालों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि दस स्थानों पर क्लोज सर्किट कैमरे लगाए गए हैं, इसके अलावा दो कैमरे और लगाए गए हैं। जिनका स्थान गोपनीय है। समीक्षा बैठक में एडीएम सीपीएन उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह, सभी एसडीएम व सभी सीओ समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।