{"_id":"130-46918","slug":"Gonda-46918-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर चार सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर चार सिपाही निलंबित
Gonda
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जनपद न्यायाधीश के आवास पर गारद ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर चार सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने रविवार शाम निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नवनीत कुमार राणा ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित जनपद न्यायाधीश के आवास पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की गारद तैनात है। शनिवार शाम प्रतिसार निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह ने गारद का निरीक्षण किया। आरक्षी इरफान, विमलेश कुमार, मो. जहांगीर व रवि सिंह गैर हाजिर मिले। आरआई की रिपोर्ट पर इन सिपाहियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी है कि वह अपनी ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन