{"_id":"130-46790","slug":"Gonda-46790-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिवर्धन और बृजभूषण पर फिर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिवर्धन और बृजभूषण पर फिर लगाया दांव
Gonda
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने पहले ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी थी, वहीं अब मैदान मारने की होड़ में सपा ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिससे जिले के सियासी गलियारों में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी हैं। गोंडा में 15वीं लोकसभा के लिए होने वाला चुनाव दिग्गजों के नामों की घोषणा से रोमांचक हो गया है। कैसरगंज से सपा से बृजभूषण सिंह को दोबारा चुनाव लड़ाए जाने की घोषणा की गई है।
बसपा ने गोंडा लोकसभा क्षेत्र से जहां पूर्व सांसद रिजवान जहीर को मैदान में उतारा है, तो वहीं सपा ने इस सीट पर फिर से निवर्तमान सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को टिकट देकर उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। कीर्तिवर्धन सिंह मौजूदा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कुंवर आनंद सिंह के पुत्र हैं, जो चार बार गोंडा के सांसद और वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र गौरा से विधायक हैं। इस सीट से कांग्रेस के मौजूदा सांसद व केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा का दोबारा चुनाव लड़ना भी तय माना जा रहा है। हालांकि, अभी उनके नाम की घोषणा कांग्रेस ने नहीं की है। वहीं, भाजपा की तरफ से भी अभी इस सीट को लेकर किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा
नहीं हुई है।
उधर, संसदीय सीट कैसरगंज से इस बार बसपा को अभी तक अपना कोई प्रत्याशी खोजे नहीं मिला है। सपा ने इस सीट से वर्तमान में सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस के साथ भाजपा को भी यहां से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करनी बाकी है। लेकिन जहां तक राजनीतिक जानकारों का मानना है तो सभी दलों के लिए इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए सशक्त दावेदार की तलाश है, जो जीत को पक्का कर सके।