{"_id":"130-46709","slug":"Gonda-46709-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों को मिलेगी दस घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों को मिलेगी दस घंटे बिजली
Gonda
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जल्द ही गांवों को 10 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए जरूरत पड़ी तो शहरों की आपूर्ति में भी कटौती की जाएगी। यह कहना है यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र का। उनका कहना है कि इसके लिए सारी तैयारियां कॉर्पोरेशन पूरी कर चुका है। हालांकि, अभी तक गांवों को सात घंटे आपूर्ति की जा रही है।
गोंडा दौरे पर आए यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निर्देश दिए हैं कि गांवों को 7 घंटे बिजली आपूर्ति का दायरा गेहूं के पलेवा होने से पहले बढ़ा दी जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए सारी तैयारियां कॉर्पोरेशन स्तर से पूरी की जा चुकी हैं और जल्द ही गांवों को 10 घंटे आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो शहरों को आपूर्ति में भी कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पारेषण खंड विभाग के अधिकारियों को जल्द ही कंट्रोल से नया रोस्टर भेज दिया जाएगा। गांवों में आपूर्ति सही ढंग से हो, इसके लिए ट्रांसफार्मरों की वर्कशाप में होने वाली रिपेयरिंग और उनके मेंटेनेंस पर भी पूरी नजर रखी जाएगी। खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को अवर अभियंता ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल बदलवाने का काम करेंगे। उन्होंने अभियंताओं को चेतावनी दी अगर कोई भी सरकारी नलकूप बिजली दोष के चलते बंद मिला तो कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को प्रबंध निदेशक पहले फैजाबाद गए, जहां उन्होंने वर्कशाप का निरीक्षण किया। इसके बाद वह गोंडा आए, यहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसके बाद आर्यनगर जाकर वहां बन रहे बिजली के 33/11 केवी क्षमता के उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य अभियंता बीएन राय, रामनिहाल वर्मा, जमील अहमद किदवई समेत तमाम लोग मौजूद रहे।