{"_id":"5c66f3e9bdec227374275ae2","slug":"91550250985-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने बांटी मरने वालों के परिवार को सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने बांटी मरने वालों के परिवार को सहायता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंत्री ने दी पीड़ित परिवार को सहायता
गोंडा। क्षेत्र के हरदवा गांव के वनटांगिया मजरा महेशपुर में गुरुवार को निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का छज्जा ढहने से दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को कबीना मंत्री ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जाना और उन्हें सहायता दी।
गुरुवार को क्षेत्र के हरदवा गांव के मजरे महेशपुर वनटांगिया में निर्माणाधीन दो प्रधानमंत्री आवासों के ढहने से एक ही परिवार के रामदास व उसके भतीजे समीर उर्फ सुमित की मौत हो गई थी, जबकि इसी परिवार के सुनील व रामफेर गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
शुक्रवार को तरबगंज एसडीएम सौरभ भट्ट, कांग्रेसी नेता मुरलीधर पांडेय, शहर अध्यक्ष रहमान खान व परसापुर थनवा के प्रधान परविंदर वर्मा ने महेशपुर गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार का हालचाल लिया तथा परिवार को सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
इसी के बाद प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री राजधानी से सीधे पीड़ित परिवार से मिलने अपने दलबल के साथ महेशपुर गांव पहुंचे।
मंत्री ने मरने वालों के वारिश को तीस हजार का चेक व घायलों को इलाज के लिए दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। मंत्री ने पीड़ित परिवार को दुर्घटना बीमा योजना समेत अन्य सहायता दिलाने के एसडीएम को निर्देश दिए।
इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बाबूलाल शास्त्री, जनार्दन प्रसाद तिवारी, वेदप्रकाश दूबे, चंचल सिंह त्रिपुरारी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।