{"_id":"5c644d39bdec22737d20cfbe","slug":"91550077241-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल प्रबन्धकों को आज आयुक्त को देना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल प्रबन्धकों को आज आयुक्त को देना होगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चीनी मिल प्रबंधकों को आज आयुक्त को देना होगा जवाब
गोंडा। गन्ना मूल्य भुगतान की काफी दिनों से धीमी प्रगति को लेकर मण्डलायुक्त सुधेश कुमार ओझा ने देवीपाटन मंडल की सभी 10 चीनी मिलों के अध्यासियों व प्रधान प्रबंधकों को तलब किया है। गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सभी चीनी मिल के जिम्मेदारों को आयुक्त के सामने जवाब देना होगा।
इससे पहले हुई बैठक में आयुक्त की ओर से गन्ना मूल्य भुगतान में सुधार को लेकर आयुक्त की ओर से सभी मिल प्रबंधन को चेतावनी देकर 12 फरवरी तक की मोहलत दी गई थी।
अभी तक किसानों को नियमानुसार गन्ना मूल्य का भुगतान नही मिल मिल पा रहा है। आयुक्त ने गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर मिल अधिकारियों को तलब किया है। 14 फरवरी को आयुक्त सभागार में शाम को चार बजे आयुक्त मण्डल के चीनी मिलों के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मण्डल की चीनी मिलें किसानों का करीब पांच अरब रुपये दबाए बैठी हैं। इस मामले में बताया जाता है कि आयुक्त की समीक्षा बैठक में गन्ना मूल्य का वर्तमान भुगतान, पुराना बकाया, गन्ना कमीशन आदि की समीक्षा की जाएगी। चीनी मिल अधिकारियों को मीटिंग में दस्तावेज के साथ शामिल होना है।